08 Oct 2026
RTA Times News
RTA Times News
Latest News & Updates
हत्या

आजमगढ़: शराब की दुकान पर 25 रुपये के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

07 Oct 2026 admin
प्रयागराज: 15 हजार रुपये वापस मांगने पर 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, शव नाले में फेंका

आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर में शनिवार रात शराब की दुकान के पास चना, पानी और गिलास के 25 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई।

आजमगढ़: शराब की दुकान पर 25 रुपये के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

मुबारकपुर के बिजरवां गांव निवासी 35 वर्षीय दुर्गेश चौबे उर्फ राजन ऑटो चलाकर परिवार पालता था। वह चचेरे भाई के साथ वहां पहुंचा था। आरोप है कि कहासुनी के बाद दुकानदार ने फोन कर साथियों को बुला लिया और सभी ने दोनों भाइयों को पीटा।

गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर एक नामजद समेत छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।