08 Oct 2026
RTA Times News
RTA Times News
Latest News & Updates
crime

वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर स्विस पर्यटक का 10 लाख का कैमरा छूटा, पुलिस ने दो घंटे में लौटाया

07 Oct 2026 admin
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर स्विस पर्यटक का 10 लाख का कैमरा छूटा, पुलिस ने दो घंटे में लौटाया

स्विट्जरलैंड से वाराणसी घूमने आए एक पर्यटक का करीब 10 लाख रुपये का कैमरा दशाश्वमेध घाट पर छूट गया। दशाश्वमेध चौकी पुलिस ने महज दो घंटे में कैमरा ढूंढकर पर्यटक को सौंप दिया।

वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर स्विस पर्यटक का 10 लाख का कैमरा छूटा, पुलिस ने दो घंटे में लौटाया

पर्यटक जोनस बेंजामिन ईहले भारत में फोटोग्राफी के लिए लाइका कंपनी का महंगा कैमरा लेकर आए थे। घाट पर घूमने के दौरान उनका कैमरा वहीं छूट गया, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कैमरा बरामद कर लिया। कैमरा वापस पाकर विदेशी पर्यटक ने वाराणसी पुलिस का आभार जताया।