08 Oct 2026
RTA Times News
RTA Times News
Latest News & Updates
आदेश

यूपी में 15 अक्टूबर से मिठाई पर ‘यूज बाय डेट’ लिखना अनिवार्य, खुली मिठाइयों पर भी लागू

07 Oct 2026 admin
लखनऊ: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, एक हजार बीघा फसल नुकसान के आकलन के निर्देश

उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर 2026 से बिक्री के लिए रखी और भंडारित मिठाइयों पर ‘यूज बाय डेट’ यानी उपयोग की अंतिम तिथि दिखाना अनिवार्य होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया है।

यूपी में 15 अक्टूबर से मिठाई पर 'यूज बाय डेट' लिखना अनिवार्य, खुली मिठाइयों पर भी लागू

यह व्यवस्था खासकर खुली मिठाइयों के लिए अहम है, जिन पर अब तक अंतिम तिथि दिखाने का कोई अनिवार्य नियम नहीं था।

विभाग के मुताबिक निरीक्षण में पाया गया कि कई दुकानों पर ग्राहकों को मिठाई बनने और खराब होने की तारीख की जानकारी नहीं दी जाती। त्योहारों से पहले यह नियम लागू होने से लोगों को ताजी मिठाई चुनने में मदद मिलेगी।